फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Flood: गोरखपुर में सरयू थमी, फिर बढ़ने लगा रोहिन का जलस्तर

Wed, 21 Sep 2022 02:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गोला तहसील के दो गांव सोमवार को ही पानी से घिर गए थे और वहां नाव लगानी पड़ी है। रोहिन नदी का जलस्तर 82.40 रिकॉर्ड किया गया है। आठ घंटे के भीतर यह नदी एक सेमी बढ़ी है, लेकिन खतरे के निशान से चार सेमी नीचे बह रही है।

 
विज्ञापन
गोरखपुर में मेज को जोड़कर रास्ता बनाया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में भारी बारिश की वजह से खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू नदी का जलस्तर मंगलवार की शाम थम गया। यह नदी पिछले आठ घंटों से स्थिर है। हालांकि, नदी खतरे के निशान से अब भी करीब 53 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। वहीं, रोहिन नदी का जलस्तर कम होने का सिलसिला थम गया है। इसमें वृद्धि दर्ज की जा रही है। राहत की बात यह है कि नदी, खतरे के निशान से नीचे आ चुकी है।
विज्ञापन


उधर, राप्ती नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी का क्रम जारी है। इस नदी का जलस्तर पिछले आठ घंटे में 10 सेंटीमीटर बढ़ा है। शाम चार बजे इसका जलस्तर 94.40 मीटर दर्ज किया गया। यह नदी खतरे के निशान से अब 58 सेंटीमीटर नीचे रह गई है।

सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गोला तहसील के दो गांव सोमवार को ही पानी से घिर गए थे और वहां नाव लगानी पड़ी है। रोहिन नदी का जलस्तर 82.40 रिकॉर्ड किया गया है। आठ घंटे के भीतर यह नदी एक सेमी बढ़ी है, लेकिन खतरे के निशान से चार सेमी नीचे बह रही है।
विज्ञापन


नदियों के जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। जिले में बाढ़ पर निगरानी एवं बचाव कार्यों के लिए जिले को सात जोन में बांटा गया है। हर तहसील को एक जोन बनाया गया है। हर जगह जोन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह चौरी चौरा, अपर जिलाधिकारी नगर विनीत सिंह को सदर, परियोजना निदेशक डीआरडीए को खजनी, जिला विकास अधिकारी को बांसगांव, एसीईओ गीडा को सहजनवां, मुख्य राजस्व अधिकारी एसके गोंड को गोला एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता को कैंपियरगंज जोन का जोन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें