फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सर्वजन सेवा समिति का वार्षिक समारोह संपन्न, डॉ. विमल मोदी बोले- नर सेवा ही नारायण सेवा

Wed, 15 Apr 2026 10:37 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

मुख्य अतिथि आरोग्य मंदिर के निदेशक डॉ विमल कुमार मोदी निशुल्क भोजन वितरण वाहन का लोकार्पण भी किया गया। इस वाहन के माध्यम से पूरे शहर में जरूरतमंदों तक निशुल्क भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। डॉ मोदी ने कहा कि संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य प्रेरणादायक है। कहा कि जब कोई संस्था निरंतर सेवा भाव से कार्य करती है, तो वह समाज के लिए एक आदर्श बन जाती है।
विज्ञापन
भोजन वितरण वाहन शुरू किया गया. - फोटो : स्त्रोत- संस्था
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्वजन सेवा समिति का वार्षिक समारोह सूरजकुण्ड धाम पर धूमधाम से आयोजित किया गया। उद्देश्य समाज के गरीबों और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना था।  मुख्य अतिथि आरोग्य मंदिर के निदेशक डॉ विमल कुमार मोदी निशुल्क भोजन वितरण वाहन का लोकार्पण भी किया गया।

विज्ञापन


इस वाहन के माध्यम से पूरे शहर में जरूरतमंदों तक निशुल्क भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। डॉ मोदी ने कहा कि संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य प्रेरणादायक है। कहा कि जब कोई संस्था निरंतर सेवा भाव से कार्य करती है, तो वह समाज के लिए एक आदर्श बन जाती है। 

उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य हमें हमारे संस्कारों की याद दिलाते हैं। 'नर सेवा, नारायण सेवा' केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन जीने का मार्ग है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्था भविष्य में और बड़े स्तर पर कार्य करेगी। इतना ही नहीं अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर इस पवित्र अभियान को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन

आयोजक गजेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि यह आयोजन मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और समर्पण का उत्सव है। उन्होंने बताया कि एक छोटे प्रयास के रूप में शुरू की गई यह पहल आज जनसहयोग के बल पर सैकड़ों लोगों तक प्रतिदिन पौष्टिक भोजन पहुंचाने का माध्यम बन चुकी है।

दरअसल, सर्वजन सेवा समिति के बैनर तले मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों सहित विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन लोगों को नि:शुल्क भोजन कराया जाता है। इस पहल को और विस्तार देते हुए संस्था द्वारा 'निशुल्क भोजन वितरण वाहन' की शुरुआत की गई है। इससे शहर में अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें