फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रौनक सिंह के अर्धशतक से सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सहारा क्रिकेट ग्राउंड पर सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित क्रिकेट क्लैश सीरीज के फाइनल मुकाबले में सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीसीए क्लब को 22 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। टीम की ओर से रौनक सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 चौकों की मदद से 50 रन बनाए। इसके अलावा श्रेयन पाठक ने 30, यश यादव ने 26, गोलू ने 22 और नवीन गौड़ और कृष्णमणि ने 10-10 रन का योगदान दिया। डीसीए क्लब की ओर से आदित्य चौधरी ने तीन, शिवम कुमार ने दो और विराट ने एक विकेट हासिल किए।
186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए क्लब की टीम 31 ओवर में 163 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से चंदन कन्नौजिया ने 47, अजय यादव ने 25, अतुल यादव ने 23, प्रत्युष यादव ने 21 और दिव्यांश मिश्रा ने 20 रन बनाए। सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी की ओर से यश यादव ने पांच ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए। कृष्णमणि ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए रौनक सिंह को मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार दिया गया। आदित्य चौधरी को मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बॉलर, गोलू को बेस्ट फील्डर और नवीन गौड़ को बेस्ट विकेटकीपर का पुरस्कार सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी के कोच दुर्गेश चौधरी ने प्रदान किया। इस अवसर पर रामआशीष यादव, संदीप दूबे, शिवेश त्रिपाठी, रजनीश यादव, कृष्णा राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें