फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण में एनएसएस की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ. सत्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में एनएसएस की भूमिका महत्वपूर्ण है। यहां से मिली सीख जीवनपर्यंत काम आती है।
विज्ञापन

वह डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित रासेयो के सात दिवसीय विशेष शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि महिला पीजी कॉलेज, बस्ती की प्राचार्य प्रो. सुनीता तिवारी ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व प्राचार्य प्रो. शैल पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. शत्रुघ्न सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रतिभा गुप्ता ने किया।
समापन समारोह में सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक के लिए सुमेर, श्रेष्ठ फोटोग्राफर के लिए विनय एवं श्रेष्ठ वीडियोग्राफर के लिए विवेक को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त पोस्टर निर्माण, राखी और रंगोली में श्रद्धा, मरियम, फिरदौस, सृष्टि आस्था आदि छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुरा छात्रा रूबी श्रीवास्तव, डॉ. संजय पांडेय, डॉ. राजेश राय आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें