फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिन में धूप... रात में ठंड बना रही बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नवंबर माह में दिन में तेज धूप और रात में ठंड पड़ रही है। न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की गई है। इससे रात और सुबह में सर्दी का अहसास होने लगा है। अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट हुई है। मौसम विभाग मुताबिक, सर्दी की दस्तक हो गई है। तापमान में अब लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नवंबर के पहले सप्ताह में आमतौर पर सर्दी की शुरुआत हो जाती है। हालांकि सुबह शाम के समय कोहरा दिखाई दे रहा है। इससे लोग बीमार भी पड़ रहे है। खांसी सर्दी आदि के जकड़न हो रहे है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अमर नाथ मिश्र के अनुसार उत्तरी-पश्चिमी हवा की वजह से तापमान में यह गिरावट दर्ज की गई है। अभी दो-तीनों तक मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें