फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सहालग शुरू, शहर में पूरे दिन जाम से परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सहालग मंगलवार से शुरू हो गई है। लोग शादी-विवाह में जुट गए हैं। ऐसे में बाजार में भीड़ हो रही है। लोगों को आने-जाने के लिए बसों में जगह नहीं मिल रही है, जिससे लोग परेशान हैं। इसके साथ ही वाहनों की बढ़ती संख्या की वजह से शहर में कई बार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। हर चौराहे पर जाम की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं। हालांकि यातायात विभाग के कर्मी जाम खुलवाते नजर आए।
विज्ञापन

12 नवंबर से वैवाहिक सीजन शुरू हो गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शादियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में शहर में भीड़ बढ़ रही है। मंगलवार को हर चौराहे जाम से जूझते रहे। शहर का कोई ऐसा चौराहा नहीं रहा जहां जाम से लोग परेशान न रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत आजाद चौक पर हुई। क्योंकि आंबेडकर नगर जाने के लिए यही प्रमुख मार्ग है। इसी मार्ग से ज्यादातर वाहन जाते हैं। चौक पर मोड़ होने से यहां पूरे दिन जाम की स्थिति रहती है।
स्थानीय दुकानदार चंद्र प्रकाश राय, शरदेंदु पांडेय, विजय नाथ ने बताया कि आए दिन जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। इसका कोई समुचित उपाय होना चाहिए। लोग दुकानों के सामने वाहन भी लगा देते हैं, जिसे पुलिस हटवाती नहीं है। इसकी वजह से समस्या विकराल होती जा रही है।
विज्ञापन

00000000000000
आजाद चौक मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक की तरफ जाने वाले मार्ग पर लगातार जाम की समस्या बनी रहती है। चौक के पास स्थित दुकानों के सामने लोग अपने वाहन खड़े कर दे रहे हैं, जिससे यहां तैनात पीआरडी और यातायात पुलिस के कर्मी भी कुछ नहीं कहते है। इसकी वजह से यहां वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है, और लोग जाम से परेशान रहते हैं। मंगलवार को दिन में कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। मुखलिसपुर तिराहा : शहर का मुखलिसपुर तिराहा काफी व्यस्त तिराहा माना जाता है। यहां मंगलवार को एक निजी बस आ गई। इसकी वजह से जाम लग गया। करीब 15 मिनट तक लोग जाम से जूझते रहे। यही नहीं ठेला खोमचों वालों ने भी सड़क तक दुकानें लगा ली थीं। पुलिस इन्हें वहां से हटाती है और फिर यह दुकानें लगा लेते हैं। यह समस्या दिन में कई बार बनी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें