फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी ने पुराने उम्मीदवारों पर फिर जताया भरोसा, सात सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित

Fri, 28 Jan 2022 11:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 सपा ने शहर सीट पर वर्तमान भाजपा विधायक राधा मोहन अग्रवाल को इसी सीट से लड़ाने की पेशकश की थी। हालांकि, अग्रवाल ने इस पेशकश पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।
विज्ञापन
विनय शंकर तिवारी रुपावती बेलदार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने चिल्लूपार से विनय शंकर तिवारी, गोरखपुर ग्रामीण से विजय बहादुर यादव, पिपराइच से अमरेंद्र निषाद, सहजनवां से यशपाल रावत, खजनी से रूपावती, कैंपियरगंज से काजल निषाद और बांसगांव से डॉ संजय कुमार को प्रत्याशी बनाया है। चिल्लूपार, कैंपियरगंज और बांसगांव विधानसभा सीट पर चेहरे बदले गए हैं। शहर और चौरीचौरा विधानसभा सीट से अभी उम्मीदवार के नामों की घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन


 वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने शहर के साथ ही कैंपियरगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस से समझौते के तहत उम्मीदवार ही नहीं उतारे थे। भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व शहर सीट से लोकसभा के उपचुनाव 2017 में भाजपा प्रत्याशी रहे, उपेंद्र दत्त शुक्ल की पत्नी सुभावती के सपा में शामिल होने के बाद, शहर से उन्हीं को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी।

मगर, पार्टी सूत्रों के मुताबिक सपा अभी और मजबूत उम्मीदवार की तलाश में है। सपा ने शहर सीट पर वर्तमान भाजपा विधायक राधा मोहन अग्रवाल को इसी सीट से लड़ाने की पेशकश की थी। हालांकि, अग्रवाल ने इस पेशकश पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। चौरीचौरा में भी सपा, भाजपा  प्रत्याशी के नाम की घोषणा का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही सपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


 

काजल निषाद और यशपाल रावत। - फोटो : अमर उजाला।

यशपाल व विजय बहादुर दूसरे स्थान पर थे

सपा ने जिन पुराने चेहरों पर फिर से भरोसा जताया है, उनमें से ग्रामीण से विजय बहादुर व सहजनवां से यशपाल रावत, पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में दूसरे नंबर पर थे। यशपाल 2007 में निर्दल के तौर पर विधायक भी रह चुके हैं तो उनके पिता स्व. शारदा प्रसाद रावत तीन बार, वर्ष 1974, 1977  और 1989 में विधायक रह चुके हैं। उनकी मां स्वर्गीय प्रभा रावत भी एक बार विधायक थीं।

इसी तरह पिपराइच से दूसरी बार टिकट पाने वाले अमरेंद्र निषाद व खजनी से रुपावती 2017 के चुनाव में तीसरे नंबर पर थीं। चिल्लूपार में भी पार्टी तीसरे नंबर पर थी, मगर वर्तमान विधायक विनय शंकर तिवारी के बसपा छोड़ सपा में शामिल हो जाने से पार्टी ने उन्हें ही उम्मीदवार घोषित किया है।

कांग्रेस से आईं काजल को कैंपियरगंज से टिकट

सपा ने पिछले चुनाव में कैंपियरगंज में जिस कांग्रेस प्रत्याशी चिंता यादव को समर्थन दिया था, वह भी दूसरे पायदान पर थीं। इस बार पार्टी ने इस सीट से काजल निषाद को मैदान में उतारा है। काजल इससे पहले वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर गोरखपुर ग्रामीण से चुनाव लड़ चुकी हैं। काजल सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रिय हैं। इस चुनाव में 9.38 फीसदी वोट पाकर, वह चौथे स्थान पर थीं। तब भाजपा के टिकट पर 31.31 फीसदी वोट पाकर विजय बहादुर यादव चुनाव जीत विधायक बने थे।

दूसरे नंबर पर 22.27 फीसदी वोट पाकर सपा के जफर अमीन डक्कू और 21.99 फीसदी वोट पाकर बसपा के राम भुआल निषाद, तीसरे पायदान पर थे।  वहीं बांसगांव से प्रत्याशी घोषित किए गए, डॉ. संजय कुमार 2014 के बांसगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमा चुके हैं। हालांकि, इस चुनाव में 5.77 फीसदी वोट पाकर संजय चौथे स्थान पर रहे  और 47.61 फीसदी वोट पाकर भाजपा के कमलेश पासवान सांसद चुने गए थे।  

 
विज्ञापन

अमरेंद्र निषाद विजय बहादुर यादव डॉ संजय कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

इन्हें मिला टिकट

गोरखपुर ग्रामीण
विजय बहादुर यादव पुत्र रामशंकर यादव।
उम्र 52 वर्ष, निवासी भरवलिया बुजुर्ग, सिद्धार्थनगर।

पिपराइच
अमरेंद्र निषाद पुत्र स्व. जमुना निषाद, उम्र 32 वर्ष।
निवासी खुटहन, पिपराइच, गोरखपुर(

सहजनवां
यशपाल रावत पुत्र स्व. शारदा प्रसाद रावत।
उम्र 55 वर्ष, निवासी भीटी रावत, सहजनवां।

खजनी
रूपावती बेलदार पत्नी रमभजन बेलदार।
उम्र 39 वर्ष, निवासी महादेवा बाजार।

कैंपियरगंज
काजल निषाद पत्नी संजय निषाद।
उम्र 40 वर्ष, निवासी भौआपार।

बांसगांव
डॉ संजय कुमार पुत्र स्व. रामधनी प्रसाद।
उम्र 42 वर्ष, निवासी तीहामोहम्मदपुर, बड़हलगंज।

चिल्लूपार
विनय शंकर तिवारी पुत्र हरिशंकर तिवारी।
 उम्र 54 वर्ष, निवासी टाड़ा, बड़हलगंज।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें