फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC Student Protest: यूपी के कई जिलों में सतर्क रहने के निर्देश, रेलवे ने भी जारी किया अलर्ट

Fri, 28 Jan 2022 10:36 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

गोरखपुर में गोरखपुर जंक्शन, डोमिनगढ़, कुसम्ही, कैंट, नकहा स्टेशन पर आरपीएफ की विशेष टीमें लगाई गई हैं। वाराणसी और प्रयागराज में भी कई टीमें तैनात कर उन्हें अलर्ट कर दिया गया है। खुफिया विभाग को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
RRB NTPC Result Protest (फाइल फोटो) - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती परीक्षा परिणाम आने के बाद देश भर में हो रहे हंगामे और बिहार में बंद को देखते हुए रेलवे ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखा है। रेलवे स्टेशन और पटरियों की निगरानी के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में विशेष रूप से सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


गोरखपुर में गोरखपुर जंक्शन, डोमिनगढ़, कुसम्ही, कैंट, नकहा स्टेशन पर आरपीएफ की विशेष टीमें लगाई गई हैं। वाराणसी और प्रयागराज में भी कई टीमें तैनात कर उन्हें अलर्ट कर दिया गया है। खुफिया विभाग को सक्रिय कर दिया गया है। छात्र संगठनों और छात्र नेताओं से संवाद कायम रखने के निर्देश दिए गए हैं। एलआईयू व जिले की सर्विलांस टीमें एक्टिव हो गई हैं।

विज्ञापन

असिस्टेंट कमांडेंट आरवी सिंह ने बताया कि गोरखपुर जंक्शन और आसपास के छोटे स्टेशनों तथा रेल पटरियों के किनारे आरपीएफ के डेढ़ सौ जवान निगरानी में लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। इसके अलावा जीआरपी और सिविल पुलिस भी रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में निगरानी बनाए रखेगी। हमारी कोशिश है कि रेलवे स्टेशन परिसर में सिर्फ यात्री ही प्रवेश कर सकें। जरूरत पड़ी तो इसके लिए टिकट की चेकिंग भी कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें