फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खुर्शीद ने जानीं रेलकर्मियों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खुर्शीद ने जानीं रेलकर्मियों की समस्याएं
विज्ञापन

गोरखपुर। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद व राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने रेलकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। दोनों नेताओं ने कहा कि कर्मियों की समस्याओं को पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल कर उनका समाधान कराया जाएगा। इससे पहले रेलवे स्टेशन पर दोनों नेताओं का रेलकर्मियों ने जोरदार स्वागत किया। रेलकर्मियों ने निजीकरण, पुरानी पेंशन बहाली, ई-पॉश की गड़बड़ी, कर्मियों के ट्रेन में सीट न मिलने जैसी समस्याओं को उठाया। सलमान खुर्शीद ने कहा कि समस्याएं दूर कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

पीआरकेएस के महामंत्री विनोद कुमार राय और संघ के संयुक्त महामंत्री एके सिंह ने भी सुझाव दिए। कार्यक्रम में अरुण कुमार शुक्ला, सतीश चंद्र अवस्थी, राजीव सिंह, विश्व प्रकाश मिश्र, कौशल कुमार सिंह, सत्येंद्र गोस्वामी, अजय त्रिपाठी, कृष्ण मोहन मिश्रा, अरुण अग्रवाल, दयाशंकर चौधरी, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि, ईश्वर चंद देवेश सिंह, मोनू पाठक, दीप चंद, मेकरानी, जयप्रकाश सिंह, कुलियों के नेता शहाबुद्दीन और अय्यूब आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें