फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों के सामने आपस में की थी मारपीट: सहजनवां थाना प्रभारी निरीक्षक व दरोगा हुए निलंबित, जांच शुरू

Fri, 29 Jul 2022 11:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना परिसर में ही गुरुवार सुबह प्रभारी निरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी व दरोगा राम प्रवेश सिंह आपस में मारपीट करने के कारण दोनों को निलंबित कर दिया गया है। मारपीट की घटना फरियादियों के सामने ही हुई थी। इससे पुलिस की छवि धूमिल हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना परिसर में ही गुरुवार सुबह प्रभारी निरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी व दरोगा राम प्रवेश सिंह आपस में मारपीट करने के कारण दोनों को निलंबित कर दिया गया है। मारपीट की घटना फरियादियों के सामने ही हुई थी। इससे पुलिस की छवि धूमिल हुई है। इस वजह से एसएसपी ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दरोगा राम प्रवेश सिंह कुर्सी पर बैठकर फरियादियों से बात कर रहे थे। इसी बीच थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी अपने कक्ष से निकले और दरोगा को बुलाने लगे। आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक ने कई बार आवाज दी, लेकिन दरोगा ने कुछ नहीं कहा। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक खुद दरोगा के पास पहुंच गए।

उन्होंने दरोगा से सवाल किया और बात नहीं सुनने का आरोप लगाया। इससे बात आगे बढ़ी और विवाद होने लगा। सूत्रों के मुताबिक, दोनों एक दूसरे को देख लेने की धमकी देने लगे। गालीगलौज भी की और एक दूसरे से हाथापाई कर ली। थाना परिसर में ही भिड़ंत देखकर दूसरे पुलिस कर्मी व फरियादी हैरान रह गए। इसी बीच एक मुंशी ने दरोगा को पकड़कर अलग किया। इसके बावजूद गालीगलौज का सिलसिला चलता रहा। कुछ देर बाद दरोगा अपने आवास पर चले गए। प्रभारी निरीक्षक कार्यालय में बैठे रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें