फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: गुमनाम क्रांतिवीरों को ढूंढकर आरएसएस करेगा सम्मानित, आयोजित होंगे कार्यक्रम

Wed, 17 Nov 2021 08:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

आजादी के 75वें वर्ष में 19 नवंबर से 19 दिसंबर तक आरएसएस मनाएगा अमृत महोत्सव, आयोजित होंगे कार्यक्रम, बैठक कर तय की गई रूपरेखा।
विज्ञापन
RSS - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की आजादी के 75वें साल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) 19 नंवबर यानी रानी लक्ष्मीबाई की जयंती से 19 दिसंबर यानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के बलिदान दिवस तक अमृत महोत्सव मनाएगा। उत्सव के अंतर्गत गोरक्षप्रांत में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही देश के गुमनाम क्रांतिवीरों की खोज कर उनका सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को विश्व संवाद केंद्र कचहरी बस स्टेशन पर पत्रकारवार्ता के दौरान उत्सव के प्रांत संयोजक प्रो. रविशंकर सिंह ने बताया कि आरएसएस के साथ विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों ने मिलकर प्रांत के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। इस दौरान तिरंगा यात्रा, भारत माता पूजन, वंदे मातरम का सामूहिक गायन, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज को बलिदानी वीरों की गाथा बताने के साथ ही इंटर, डिग्री कॉलेज व विश्वविद्यालयों में प्रतियोगिताओं व विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। इसके साथ ही अमर सपूतों के स्मारकों पर दीपोत्सव भी होगा।

प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ. संजीत गुप्त ने बताया कि गुमनाम क्रांतिकारियों से मतलब उन लोगों से है, जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी लेकिन उनका जिक्र इतिहास में नहीं हो सका। और इस वजह से लोगों को भी उनके संघर्ष के बारे में पता नहीं चला। प्रांत प्रचार प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए समितियां बन गईं हैं। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयोजन में कई सांस्कृतिक व सामाजिक संगठन गांव, नगर और बस्तियों में सक्रिय होकर उल्लासपूर्वक अमृत महोत्सव मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें