फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारकर एक लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारकर एक लाख लूटे
विज्ञापन

खामपार(देवरिया)। थाना के भिंगारी बाजार बंधी मार्ग पर स्थित लवकुश फीलिंग स्टेशन पर शनिवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक उमेश राय को गोली मारकर काउंटर से एक लाख रुपये तथा सेल्समैन हरेराम यादव से बिक्री के चार हजार रुपये लूटकर फायरिंग करते फरार हो गए। गोली पंप मालिक के पैर में लगी है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी थानाध्यक्ष चौकी इंचार्ज भिगारी बाजार मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। वहीं पैर में गोली लगने के बाद भी पेट्रोल पंप मालिक हो हल्ला मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया। इसके बाद उन्होंने थाना सहित 112 नंबर को डायल किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस सक्रिय रहती तो बदमाश जरूर पकड़े जाते। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें