फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 8.11 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर एक व्यक्ति से 8.11 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कैंट क्षेत्र निवासी सूर्य नारायण मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों, संबंधित कंपनी और संलिप्त लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, उन्होंने एफएक्स रोड नाम के ऑनलाइन ट्रेडिंग मंच पर निवेश किया था। कंपनी के प्रतिनिधियों ने अधिक लाभ का भरोसा देकर अलग-अलग तिथियों में छह किश्तों में कुल 8.11 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर किए। इसमें भारतीय स्टेट बैंक के खाते से दो लाख रुपये, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के खाते से पांच लाख रुपये और शेष धनराशि अन्य ऑनलाइन माध्यमों से जमा कराई गई। भुगतान टेक स्फेयर सॉल्यूशंस और शेलार सेल्स के नाम पर भी कराया गया।
पीड़ित का आरोप है कि निवेश की गई धनराशि और मुनाफा वापस मांगने पर कंपनी और उससे जुड़े लोगों ने भुगतान करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उनसे और अधिक रुपये निवेश करने का दबाव बनाया गया। इसके बाद उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ।
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कैंट पुलिस ने अज्ञात आरोपियों, संबंधित कंपनी और अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें