फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में सरेशाम ज्वैलर्स की दुकान से 32 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया में सरेशाम ज्वैलर्स की दुकान से 32 लाख की लूट
विज्ञापन

देवरिया। बेखौफ बदमाशों ने बुधवार की शाम रुद्रपुर मार्ग पर एक सर्राफ की दुकान से 32 लाख रुपये के जेवरात और नकदी लूट ले गए। मोटरसाइकिल से आए दो बदमाशों ने दुकानदार को असलहा सटाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदार ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सीओ के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर देर रात तक छानबीन में जुटी थी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मलकौली गांव के रहने वाले सूरज वर्मा की देवरिया रुद्रपुर मार्ग पर लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप गीता ज्वैलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। देर शाम मालिक और कर्मचारी दुकान बढ़ाने की तैयारी कर रहे थे। शीतलहर और कोहरे से चौराहे पर सन्नाटा पसरा हुआ था। इसी बीच शाम 6:30 बजेे बाइक सवार दो बदमाश दुकान पर पहुंचे। दोनों मास्क के साथ मफलर से मुंह बांधे थे। एक बदमाश बाइक के पास रुक गया और दूसरा दुकान के अंदर घुस गया। उसने असलहा दुकानदार को सटा दुकानदार और कर्मचारी से आभूषण को झोले में रखने को कहा। इसके साथ ही गल्ले में रखे 90 हजार रुपये लेकर बाइक से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद सहमे दुकानदार ने बाहर निकल कर शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूरज वर्मा ने बताया कि बदमाश 600 ग्राम सोने के जेवर और 12 किलो चांदी के जेवर लूट ले गए हैं। उसकी कीमत करीब 32 लाख रुपये है। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। लूट की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर श्रीयश त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें