फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वन विभाग में नौकरी का झांसा देकर 11.50 लाख की ठगी

Sun, 01 Nov 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने एक युवक के परिवार से 11.50 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र देकर युवक को बिहार के मोतिहारी स्थित एक कार्यालय में छह महीने तक काम भी कराया। नौकरी जाने का डर दिखाकर उससे लगातार रुपये वसूले गए।
विज्ञापन

बेटे का भविष्य बचाने के लिए पिता ने पत्नी के गहने तक गिरवी रख दिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। उनके आदेश पर रामगढ़ताल पुलिस ने पिता-पुत्री समेत तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिवपुरी नई कॉलोनी, मिर्जापुर निवासी जितेंद्र कुमार राजभर मैरिज हॉल में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक शादी समारोह में उनकी मुलाकात विनोद कुमार मिश्रा, उसके बेटे दीपक और बेटी पूजा से हुई थी। आरोपियों ने खुद को सेना से जुड़ा बताया और बड़े-बड़े लोगों से पहचान होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि अब तक 15 से 20 लोगों को नौकरी दिलवा चुके हैं। वन विभाग में भी फॉरेस्ट गार्ड के पद पर नियुक्ति कराने का भरोसा दिया। इसके लिए सिर्फ रुपये का इंतजाम करने की बात कही। दीपक और पूजा ने भी पिता की बात का समर्थन किया। आरोपियों के झांसे में आकर जितेंद्र ने बेटे सुनील कुमार राजभर की नौकरी के लिए शुरुआत में 50 हजार रुपये नकद दे दिए। आरोपियों ने परिवार से 11.50 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें