फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: शराब की दुकान के मुनीम से 1.5 लाख रुपये लूटे, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 30 Jun 2022 12:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पूछताछ में मुनीम ने बताया कि डेढ़ लाख लूट की लूट हुई है। पुलिस ने दुकान पर पहुंचकर मिलान कराया, पुलिस के मुताबिक, महज आठ हजार रुपये की लूट हुई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके के पानापार गांव के पास मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने शराब की दुकान के मुनीम से 1.5 लाख रुपये लूट लिए। हालांकि, पुलिस का कहना है कि लूट आठ हजार रुपये की ही हुई है। घटना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सहजनवां के पाली निवासी चंद्रेश कुमार महदेवा बाजार में बीयर दुकान में मुनीम हैं। मंगलवार रात दस बजे दुकान बंद करके सहजनवां घर जा रहे थे। बांसगांव के पानापार गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें धक्का दे दिया। धक्के से बाइक लेकर चंद्रेश नीचे गिर गए।

इस दौरान एक बदमाश उतरा और उनके पास रखा बैग छीन लिया और फिर दोनों भाग निकले। पीड़ित ने डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीओ बांसगांव अंजनी कुमार पांडेय, थानेदार सत्य प्रकाश मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पूछताछ में मुनीम ने बताया कि डेढ़ लाख लूट की लूट हुई है। पुलिस ने दुकान पर पहुंचकर मिलान कराया, पुलिस के मुताबिक, महज आठ हजार रुपये की लूट हुई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें