वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर से सुबह छह बजकर पांच मिनट पर लखनऊ के लिए रवाना होगी। यह लखनऊ में 10 बजकर 15 मिनट पर पहुंच जाएगी। हालांकि ट्रायल के दौरान यह समय से 15 मिनट पहले ही लखनऊ पहुंच गई थी।
वंदे भारत गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। इन स्टेशनों के बीच एक दो स्टापेज और बढ़ाए जाने की तैयारी है, जिसे एक से दो दिनों के अंदर फाइनल कर दिया जाएगा।
प्रस्तावित किराए की बात करें तो एसी चेयर कार क्लास में एक यात्री के लिए 795 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार (ईसी) के लिए 1525 रुपये हो सकता है। हालांकि, अभी रेलवे बोर्ड ने किराए की घोषणा नहीं की है। इस पर भी 48 घंटे के अंदर फैसला हो सकता है।