जौनपुर की रहने वाली रोली एनई रेलवे में लिपिक के पद पर हैं कार्यरत
रीजनल स्टेडियम में करती हैं वॉलीबाल का अभ्यास
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की वॉलीबाल खिलाड़ी रोली पाठक का चयन इंडियन रेलवे की टीम में हुआ है। उनके चयन से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की रहने वाली रोली को हाल ही में खेल कोटे से पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में लिपिक के पद पर नौकरी मिली है। यहां जॉइन करने के बाद वह रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करती हैं। जिला वॉलीबाल संघ के सचिव बैजनाथ मिश्र ने बताया कि रोली कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए खेल चुकी हैं। इन दिनों वह वाराणसी के डाॅ. संपूर्णानंद सिगरा स्टेडियम में आयोजित नेशनल वाॅलीबाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर रही हैं।
उनके चयन पर शंभूनाथ तिवारी, श्रीकुमार मिश्र, अंजय राय, रवींद्रनाथ दुबे, रमेश राय, बृजेश यादव, कोच शिवम, सौरभ मिश्र, श्याम नारायण शुक्ला आदि ने बधाई दी है।