आरोप है कि इसके बाद बदमाश आलमारी की चाबी लेकर 25 हजार रुपये और करीब 6 लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक, बदमाश सोने की चार चूड़ी, सोने का हार, सोने का झुमका, सोने की बाली, चार सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, टीका, नथिया, चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के जंगल चंवरी में महिला को बंधक बनाकर बृहस्पतिवार की रात बदमाश 25 हजार रुपये नकदी और छह लाख के जेवरात लूट कर फरार हो गए। आरोप है कि बदमाश ने एक साल के बच्चे की हत्या की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। महिला के ससुर लाल बहादुर शुक्ला ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर में लाल बहादुर ने लिखा है कि वे अपने एक पट्टीदार के लड़की के तिलक में शामिल होने बृहस्पतिवार सुबह चले गए थे। घर में उनकी छोटी बहू सुमन अकेली थीं। उनके साथ उनका एक साल का बच्चा था। बच्चे ने शौच कर दिया, जिसे वह धो रहीं थीं। इस दौरान दो बदमाश उनके घर में घुस गए। एक ने बच्चे को गोद में ले लिया और धमकी दी की शोर करोगी तो बच्चे का गला दबाकर हत्या कर देंगे।
बदमाश से डरी महिला शांत हो गई। आरोप है कि इसके बाद बदमाश आलमारी की चाबी लेकर 25 हजार रुपये और करीब 6 लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक, बदमाश सोने की चार चूड़ी, सोने का हार, सोने का झुमका, सोने की बाली, चार सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, टीका, नथिया, चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर खोराबार नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।