प्रदेश सरकार के निर्देश पर हुए दो दिन के लॉकडाउन में रोडवेज की बस सेवाएं आम यात्रियों के लिए बंद रहेंगी। रोडवेज सिर्फ ट्रेन से आने वाले यात्रियों को ही उनके गंतव्यों तक पहुंचाएगा। प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार की रात 10 से लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है।
इसके तहत रोडवेज की सभी बस सेवाएं 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक स्थगित रहेंगी। लेकिन इन दिनों में देश के विभिन्न शहरों से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष ट्रेनों से आने वाले यात्रियों को रियायत मिलेगी। उनके गंतव्यों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की विशेष बसें चलाई जाएंगी।
आरएम डीवी सिंह ने बताया कि बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए बस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। बसें तैयार की ली गई हैं। ट्रेन से आए यात्रियों में जहां की भी सवारी रोडवेज को मिलेगी वहां तक उन्हें बस से पहुंचाया जाएगा।