फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम हत्याकांड: शव रखकर सड़क जाम, कहा- हत्यारोपियों को करें गिरफ्तार

Wed, 05 Jul 2023 12:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोला (गोरखपुर)।

सार

ला इलाके के बाथ बुजुर्ग गांव में ट्रक चालक भीम यादव (30) की पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गया और देर रात नहीं लौटने पर अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गोला में शव रखकर जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोला थाना क्षेत्र के हरपुर मड़ाई टोला निवासी ट्रक चालक भीम यादव की हत्या से भड़के ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह आठ बजे सड़क जाम कर दी। माल्हनपार-गोपालपुर मार्ग पर चीनी मिल के पास सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद 10:30 बजे एसडीएम और थानेदार ने गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


इस दौरान उरुवा और बेलघाट थाने की पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया था। जाम से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। छोटे वाहनों को रूट डायवर्ट कर निकाला गया, लेकिन बड़े वाहन जाम खत्म होने के बाद ही निकल पाए। उधर, पुलिस ने पिता महेंद्र यादव की तहरीर के आधार पर दोस्त बाल्मिकी व उसके घरवालों पर हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: ट्रक चालक की दोस्त के घर में पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भीम यादव ट्रक चलाकर रविवार को घर आया था। पिता महेंद्र के मुताबिक, उसके पास गाड़ी खरीदने के लिए दो लाख रुपये भी थे। इसी दौरान उसका दोस्त बाल्मिकी बुलाकर घर से ले गया। देर रात तक नहीं आने पर पिता घर गए थे तो पता चला कि उसे चोट लगी है और वह स्वास्थ्य केंद्र पर है। वहां जाने पर रेफर कर दिया गया था, फिर घर आकर जिला अस्पताल जाने की तैयारी में थे कि पुलिस ने मौत की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसी तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है कि इसी बीच पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह परिजन ग्रामीणों के साथ शव लेकर चीनी मिल के पास पहुंच गए। वहां पर शव रखकर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें