फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लेन से होगी आवाजाही: लखनऊ जाने से पहले देख लें डायवर्जन, 12 से 16 की दोपहर तक 92 घंटे बंद रहेगा फोरलेन

Wed, 05 Jul 2023 12:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन का खाका सावन में जलाभिषेक के लिए आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तैयार किया है। शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फोरलेन को वाहनों के लिए बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से लखनऊ जाने-आने का मुख्य मार्ग बस्ती फोरलेन 12 जुलाई की आधी रात से 16 की सुबह तक 92 घंटे तक बंद रहेगा। इस दौरान वाहनों को गोंडा होकर आना-जाना पड़ेगा। साथ ही, सावन के हर शनिवार आधी रात से मंगलवार दोपहर तक 60 घंटे फोरलेन की एक लेन बंद रहेगी, जबकि दूसरी लेन से वाहनों की आवाजाही होगी।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन का खाका सावन में जलाभिषेक के लिए आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तैयार किया है। शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फोरलेन को वाहनों के लिए बंद रखा जाएगा। भीड़ कम रही तो एक लेन से छोटे वाहनों के आवागमन की इजाजत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: सात को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी: 110 किमी की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, चार ही घंटे में पहुंची लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट प्लान
  • लखनऊ से गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहनों को बाराबंकी से जरवल रोड, गोंडा, डुमरियागंज होते हुए गोरखपुर भेजा जाएगा।
  • अयोध्या से बस्ती, गोरखपुर की ओर आने वाले वाहन कटरा, डुमरियागंज होते हुए जाएंगे।
  • गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को खलीलाबाद से डायवर्ट कर मेंहदावल रोड, उतरौला के रास्ते भेजा जाएगा।
  • आंबेडकर नगर की ओर से बस्ती की तरफ आने वाले वाहनों को कलवारी चौराहे से गायघाट, होते हुए संतकबीरनगर के लिए डायवर्ट होंगे।
  • बस्ती से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को बड़ेवन ओवरब्रिज के ऊपर से डायवर्ट कर ओवरब्रिज के नीचे से मनौरी-डुमरियागंज के रास्ते आगे को भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें