जानकारी के मुताबिक, छात्राएं बोलेरो में सवार होकर महेश राम अशोक कुमार इंटरमीडिएट कॉलेज में बोर्ड परीक्षा देने जा रही थीं। जैसे ही बोलेरो फरेंदा-धानी मार्ग स्थित गांव सिकंदरा जीतपुर के पास एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंची अचानक टायर फट गया।
हादसे में बोलेरो सवार चांदनी पटेल (17) और प्रियंका (16) निवासी करमहवा बुजुर्ग थाना पुरंदरपुर, प्रीति (17) निवासी बरगदवा विशुनपुर की मौत हो गई। जबकि चालक रियाज (28) के साथ ही छात्राएं नंदनी (16), रिमझिम (17) चांदनी (16) मनीषा (16) सोनी (17) प्रियंका (17) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इन छात्राओं के परिजन बदहवास हो गए। पुलिस के अनुसार घायलों का उपचार किया जा रहा है।