फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे की ये कैसी मर्जी: घर में घुस चाकू की नोक पर युवती की भरी मांग, दुष्कर्म की भी कोशिश

Tue, 04 Mar 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

पीड़िता ने बताया कि रविवार को उसके पटीदारी में शादी थी। परिवार के लोग वहां गए थे। वह घर में अकेले ही पढ़ाई कर रही थी। तभी गांव के पास का युवक उसके घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर जमीन पर गिरा दिया। चाकू निकालकर गले पर लगाकर उसने पाकेट से सिंदूर निकालकर मांग में भर दिया।
विज्ञापन
चाकू से दिखाना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उनवल (गोरखपुर)। खजनी इलाके के एक गांव की युवती के गले पर चाकू रखकर सिरफिरे ने मांग भर दी। इसके बाद दुष्कर्म की भी कोशिश का आरोप पीड़िता ने लगाया है। युवती का कहना है कि मनबढ़ रविवार की रात घर में घुस गया और चाकू को गले पर रखकर मांग में सिंदूर भर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद दुष्कर्म की कोशिश करते हुए उसने धमकी दी कि अगर कहीं और शादी की तो पूरे परिवार की हत्या कर देगा। डरी सहमी युवती ने सोमवार को खजनी थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक खजनी इलाके में रहने वाली 22 वर्षीय युवती बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है।

उसने पुलिस को बताया कि रविवार को उसके पटीदारी में शादी थी। परिवार के लोग वहां गए थे। वह घर में अकेले ही पढ़ाई कर रही थी। तभी गांव के पास का युवक उसके घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर जमीन पर गिरा दिया। चाकू निकालकर गले पर लगाकर उसने पाकेट से सिंदूर निकालकर मांग में भर दिया।
विज्ञापन


घरवालों के लौटने पर युवती ने आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों के साथ सोमवार को युवती खजनी थाने पहुंच गई। उसने खजनी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। युवती का कहना है कि पिछले कुछ समय से युवक उसे परेशान कर रहा है। लोकलाज के डर से उसने किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं दी थी। अब पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें