गोरखपुर जिले में पहले दिन कोहरे का असर दिखने लगा है। यहां बाघागाढ़ा और टोलप्लाजा के बीच एक सड़क हादसा हो गया। इस हाइसे में 16 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
बताया जा रहा है एक निजी बस दिल्ली से मुजफ्फरपुर बिहार जा रही थी। अधिक कोहरा होने की वजह बस एक ट्रक से टकरा गई। यह घटना गोरखपुर जिले के बाघागाढ़ा और टोलप्लाजा के बीच हुई है। इस घटना में 16 लोगों को चोट लगी है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
वहीं सोनौली कोतवाली क्षेत्र गोरखपुर सोनौली नेशनल हाइवे पर कुंसेरवा के टैंकर और बस में टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। बस में पर्यटक नहीं थे। खाली बस वह सोनौली से बनारस जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, बनारस से सोनौली पर्यटकों को छोड़कर बस बुधवार सुबह आठ बजे लौट रही थी। कुंसेरवा के पास बस और नेपाल जा रहे टैंकर के बीच आमने सामने टक्कर होने से दोनों वाहनों के चालक और क्लीनर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे के प्रयास के बाद बस चालक को दरवाजा काट कर बाहर निकाला।
प्रभारी कोतवाल अभिषेक सिंह ने बताया कि बस पर्यटकों को छोड़कर वापस जा रही थी। बड़ी घटना होने से बच गई। घायलों अस्पताल में भर्ती कराया गया है।