फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गाइडलाइन के अनुरूप कराएं सीएम ग्रिड योजना के कार्य

Mon, 03 Aug 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना की हुई समीक्षा
विज्ञापन




गोरखपुर। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना (सीएम ग्रिड) की रविवार को नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी कार्य गाइडलाइन के अनुरूप ही किए जाएं।
मुख्य अभियंता ने कहा कि सभी एजेंसियां निर्धारित समय सीमा का पालन करते हुए निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करें। कार्यों में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्माण सामग्री से लेकर फिनिशिंग तक हर स्तर पर निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ठेकेदारों और सलाहकारों को निर्देशित किया कि निर्माण के दौरान तकनीकी मानकों की अनदेखी न हो। उन्होंने नगर निगम के अभियंताओं को भी नियमित स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि सीएम ग्रिड योजना केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है। इसके तहत आधुनिक शहरी संरचना विकसित की जा रही है। इसलिए फुटपाथ, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, यूटिलिटी डक्ट और अन्य सभी घटकों का निर्माण भी निर्धारित डिजाइन और गाइडलाइन के अनुसार ही कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें