फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलमाल करना पड़ा भारी: फर्जी नाम पर नौकरी करने के आरोपी सेवानिवृत्त कर्मी की मुश्किल बढ़ी, नहीं दे पाए ये प्रमाण

Mon, 21 Feb 2022 10:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

समाज कल्याण विभाग से प्रधान सहायक पद से सेवानिवृत्त हुए रवि प्रकाश मिश्रा के रवि प्रकाश चतुर्वेदी होने की शिकायत हुई थी, जांच में प्रधान सहायक अपना नाम रवि प्रकाश मिश्रा होने का प्रमाण नहीं दे पाए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी नाम पर नौकरी करने के आरोप में सेवानिवृत्ति से तीन दिन पहले निलंबित किए गए समाज कल्याण विभाग के प्रधान सहायक रवि प्रकाश मिश्रा उर्फ रवि प्रकाश चतुर्वेदी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दो माह बाद भी जांच नहीं शुरू किए जाने से अब उप निदेशक समाज कल्याण आगरा मंडल को तफ्तीश सौंपी गई है।

विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग गोरखपुर कार्यालय में रवि प्रकाश मिश्रा के नाम पर तैनात प्रधान सहायक के खिलाफ उनके ही गांव के रमेश प्रकाश मिश्रा ने शिकायत की थी। रमेश का आरोप था कि प्रधान सहायक रवि प्रकाश मिश्रा का असली नाम रवि प्रकाश चतुर्वेदी है। दावा किया कि समाज कल्याण विभाग में उनके भाई रवि प्रकाश मिश्रा को तैनाती मिली थी। पदभार ग्रहण करने गए रवि प्रकाश मिश्रा को रवि प्रकाश चतुर्वेदी और उनके भाई ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया था।

उनकी शिकायत पर डीएम विजय किरन आनंद ने तीन सदस्यीय कमेटी से मामले की जांच कराई। जांच में प्रधान सहायक ने सहयोग नहीं किया, कमेटी की रिपोर्ट पर डीएम ने उनके निलंबन की संस्तुति की थी। 31 दिसंबर को सेवानिवृत्ति से तीन दिन पहले निदेशालय ने उनके निलंबन का आदेश जारी कर मामले की जांच उप निदेशक समाज कल्याण वाराणसी मंडल केएल गुप्ता को सौंपी थी।
विज्ञापन


दो माह बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर रमेश प्रकाश मिश्रा ने निदेशालय में जांच निष्पक्ष किए जाने पर संदेह जताते हुए मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव समाज कल्याण से शिकायत की। उनकी शिकायत पर मामले की जांच उप निदेशक समाज कल्याण आगरा मंडल को सौंपी गई है, जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें