फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पिपराइच में हत्या कर शव दफनाने के मामले में चार हिरासत में,  पत्नी ने साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

Sun, 20 Feb 2022 08:17 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पोस्टमार्टम में पीटकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी की तहरीर पर बाबूराम सहित चार पट्टीदारों पर हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपराइच इलाके के चकिया नहर के पास नारदमुनि साहनी की हत्या कर शव दफनाने के मामले में रविवार को पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की जांच में सामने आ रहा है कि पत्नी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदारात को अंजाम दिया है। हालांकि, पुलिस अभी इससे इंकार कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 17 फरवरी को नारदमुनि (40) का शव खेत में दफनाया हुआ मिला था। पोस्टमार्टम में पीटकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी की तहरीर पर बाबूराम सहित चार पट्टीदारों पर हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। अब पुलिस की जांच में दूसरे ही तथ्य सामने आ रहे हैं। पत्नी से पूछताछ के बाद महराजगंज से दो लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा भी रविवार को पिपराइच थाने पहुंचे थे। आरोपितों से उन्होंने भी पूछताछ की है। इसके साथ ही पुलिस नामजद आरोपितों के भूमिका की भी जांच कर रही है। एसएसपी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर जल्द पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें