- गुलरिहा के एक अपार्टमेंट में बेहोश मिली महिला
अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा। थाना के मोगलहा स्थित के एक अपार्टमेंट के बाथरूम में महिला बंद कमरे में बुधवार को बेहोशी की अवस्था में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से बीआरडी मेडिकल काॅलेज के मेडिसिन विभाग में गंभीर हालत में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार, मोगलहा स्थित जेमिनी पैराडाइज अपार्टमेंट में रहने दिव्या मिश्रा की शादी डॉ. नरेंद उपाध्याय के साथ हुई है। पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं। पीड़ित महिला के पिता विनोद मिश्रा रिटायर जज हैं, जो कानपुर में रहते हैं। मंगलवार की रात गुलरिहा प्रभारी निरीक्षक के सीयूजी नंबर पर उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए सूचना दी कि मेरी बेटी का फोन नहीं उठ रहा है। सूचना पाकर गुलरिहा पुलिस, महिला पुलिसकर्मी के साथ अपार्टमेंट में पहुंची। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने दरवाजे को तोड़ दिया। अंदर जाकर पुलिस ने देखा तो महिला बाथरूम में अचेतावस्था में पड़ी हुई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को मेडिकल काॅलेज में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में संबंध ठीक न होने के कारण महिला अवसाद में चल रही है।