- मंगलवार को हरपुर बुदहट में बुजुर्ग महिला को मारते हुए वायरल हुआ था वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के सुगौना गांव में बुजुर्ग सिताबी देवी (80) को उसके पोते उदयभान की ओर से पीटने का वीडियो बनाकर बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसके बाद मंगलवार देर शाम हरपुर बुदहट पुलिस ने उदयभान को घर से हिरासत में ले लिया। बुधवार को पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान किया। साथ ही चेतावनी दी कि आगे ऐसा करते पाए जाने पर गंभीर धारा में केस दर्ज किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के सुगौना गांव की बुजुर्ग सिताबी देवी (80) को उनके पाेते उदयभान की ओर से मारने-पीटने का वीडियो मंंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पोता अपनी दादी पर लगातार थप्पड़ बरसा रहा है। इसके बाद उन्हें उठाकर एक तख्त पर पटक देता है। वहां भी उनके बाल खींचकर गाल व सिर पर थप्पड़ बरसाता रहा। तभी एक महिला युवक को ऐसा करने से रोकती है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। जिसके बाद केस की गंभीरता को देखते हुए गोरखपुर पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने संबंधित थाने को इस मामले की जांच करने के लिए अग्रसारित किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर चालान कर दिया।