फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी से 19.20 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। जमीन दिलाने के नाम पर सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी से 19.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्लॉटिंग की जमीन दिखाकर रुपये लेने के बाद आरोपियों ने न तो जमीन का एग्रीमेंट कराया और न ही बैनामा किया। रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। एसएसपी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 निवासी जगदीश प्रसाद गुप्ता वर्ष 2019 में स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। तहरीर के मुताबिक, परिचित दयाशंकर सिंह ने उनकी मुलाकात दाऊदपुर निवासी राहुल श्रीवास्तव से कराई। दोनों ने बताया कि वे चित्रांश कालोनाइजर के नाम से गोरखपुर में कई जगह प्लॉटिंग करा रहे हैं। इसके बाद गुलरिहा के सरैया में भी प्लॉटिंग की जमीन दिखाई गई। जगदीश प्रसाद का आरोप है कि भरोसा होने पर उन्होंने वर्ष 2019 में अपने और पत्नी के बैंक खातों से अलग-अलग तारीखों में चेक के जरिए 24 लाख रुपये और 1.20 लाख रुपये नकद दिए। राहुल श्रीवास्तव को गुलरिहा स्थित स्टेट बैंक की शाखा के खाते में रकम मिली जबकि मनीष निषाद और दयाशंकर सिंह ने भी रुपये लिए। आरोप है कि कई बार जमीन दिखाई गई लेकिन किसी भी जमीन का एग्रीमेंट या बैनामा नहीं कराया गया।
रकम वापस मांगने पर आरोपी अलग-अलग बहाने बनाकर टालते रहे। पीड़ित के मुताबिक, राहुल श्रीवास्तव बाद में मोबाइल बंद कर गायब हो गया। दयाशंकर सिंह पर भी रकम वापस न करने और लगातार टालमटोल का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि बाद में उसे जानकारी हुई कि उसकी रकम में से करीब आधी राशि दयाशंकर सिंह ने ले ली थी। संजय नाम के व्यक्ति से छह लाख रुपये वापस मिलने के बाद भी 19.20 लाख रुपये बकाया रह गए। आरोप है कि शेष रकम मांगने पर दयाशंकर सिंह ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें