फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डॉ. अशोक यादव बने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नए एसआईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बाबा राघव दास मेडिकल काॅलेज में नए प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने प्रशासनिक पदों पर बड़ा बदलाव किया है। नेहरू चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (एसआईसी) पद पर डॉ. कंचन श्रीवास्तव की जगह डॉ. अशोक यादव को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


नए एसआईसी डॉ. अशोक जनरल सर्जरी के पूर्व विभागाध्यक्ष व कॉलेज के मेंटेनेंस अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। बताया जा रहा है कि डॉ. कंचन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद नई जिम्मेदारी डॉ अशोक को दी गई है। वहीं सर्जिकल स्टोर इंचार्ज पद से फार्मासिस्ट मनोज गुप्ता को हटाकर नर्सिंग कॉलेज भेज दिया गया है। स्टोर की जिम्मेदारी अब वरिष्ठ फार्मासिस्ट गितेश चौधरी को सौंपी गई है।
बृहस्पतिवार को छुट्टी पर गए कुछ वरिष्ठ शिक्षकों को बुलाकर आवश्यक अस्थायी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आहरण‑वितरण अधिकारी के पद पर भी जल्द ही अंतिम फैसला होने की संभावना बताई जा रही है। नवागत प्राचार्य ने उन सभी अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी से हटाना शुरू किया है जिन पर आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें