फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अल्लाह व रसूल का जिक्र दिलाता है सुकून

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जाफरा बाजार स्थित सब्जपोश हाउस मस्जिद में आयोजित चालीस हदीसों की विशेष कार्यशाला का रविवार को समापन किया गया। कार्यशाला के अंतिम सप्ताह में अल्लाह के जिक्र की अहमियत और कुरआन-ए-पाक की शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी ने कहा कि अल्लाह व रसूल का जिक्र इंसान को आध्यात्मिक शांति और सुकून प्रदान करता है। यह दिल को पाक करता है, तनाव को कम करता है और शैतान से बचाता है।

विशिष्ट वक्ता कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने कहा कि कुरआन-ए-पाक अल्लाह की मुकद्दस किताब और पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक है। कुरआन इसलिए नाजिल किया गया है कि उसे पढ़ा जाए, समझा जाए और उसके अनुसार अमल किया जाए। कार्यशाला के अंत में दुरूद ओ सलाम पढ़कर मुल्क में आपसी भाईचारे, अमन व मुहब्बत के लिए विशेष दुआ की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर हाफिज रहमत अली निजामी, मुजफ्फर हसनैन रूमी, आसिफ महमूद नक्शबंदी, अली अफसर, नेहाल अहमद नक्शबंदी, शीराज सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें