फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 20 एलईडी से 197 केंद्रों की होगी बोर्ड परीक्षा की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। इस बार परीक्षाओं की निगरानी के लिए 20 एलईडी का उपयोग किया जाएगा, जिससे 197 केंद्रों की सटीक और प्रभावी मॉनिटरिंग संभव होगी। यह कदम परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम को संचालित करने के लिए 45 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए 10 टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें प्रत्येक विद्यालय का दौरा करके तैयारी की समीक्षा करेंगी और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी। इस दौरान टीमों का ध्यान केंद्रों की व्यवस्था, कक्षाओं की साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर रहेगा।
जिले के प्रमुख परीक्षा केंद्रों में से एक जुबिली इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यहां परीक्षा कक्षों में आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ-साथ सुरक्षा और निगरानी के उपकरण भी लगाए जा रहे हैं। साथ ही उड़ाका दल का गठन भी किया जा रहा है, जिसमें महिला सहित कुल आठ सदस्य शामिल होंगे। यह दल परीक्षा केंद्रों की विशेष निगरानी संदिग्ध गतिविधियों की जांच करेगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि इस बार तकनीकी मदद और प्रभावी टीम वर्क के माध्यम से परीक्षा शांतिपूर्ण और सफल ढंग से संपन्न होगी। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अभी से ही निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें