- पूर्वोत्तर रेलवे ने विभिन्न मार्गों पर सीटों की स्थिति जारी की, कई ट्रेनों में पर्याप्त स्थान खाली
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संचालित की जा रही विशेष ट्रेनों में सीट की उपलब्धता की जानकारी जारी की है। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की बेहतर योजना बनाने में सहायता मिलेगी।
जारी विवरण के अनुसार, लालकुंआ-राजकोट विशेष ट्रेन में 26 अप्रैल को शयनयान श्रेणी में 172 बर्थ उपलब्ध हैं। वहीं लालकुंआ-कोलकाता विशेष में 30 अप्रैल को एसी द्वितीय में 33 और एसी तृतीय इकोनॉमी में 133 सीटें खाली हैं। कोलकाता-गोरखपुर ट्रेन में 27 अप्रैल को एसी प्रथम में 8, द्वितीय में 51 और तृतीय में 258 बर्थ उपलब्ध हैं। गोरखपुर से नई दिल्ली, अलीपुर द्वार, दिल्ली और ऋषिकेश जाने वाली ट्रेनों में भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। विशेष रूप से गोरखपुर-दिल्ली ट्रेन में 23 अप्रैल को 763 बर्थ उपलब्ध हैं। इसके अलावा छपरा, गाजीपुर सिटी, गोमतीनगर और मऊ से चलने वाली कई ट्रेनों में भी पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यात्री समय रहते आरक्षण कर अपनी यात्रा सुनिश्चित करें।