फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छठ के बाद यात्रियों को राहत, पांच विशेष ट्रेनें चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। छठ पर्व के बाद ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पांच त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें गोरखपुर होकर गुजरेंगी। वहीं, परिचालनिक कारणों से दो जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर त्योहार विशेष (09113) 15 नवंबर को सुबह 4:30 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। यह अगले दिन शाम 7:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन में 20 कोच लगाए जाएंगे। प्रतापनगर-रक्सौल त्योहार विशेष (09133) 16 नवंबर को रात 11:50 बजे प्रतापनगर से रवाना होगी। यह तीसरे दिन रात 12:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसमें 19 कोच होंगे। दरभंगा-नई दिल्ली त्योहार विशेष (05549) 16 नवंबर को शाम 7:30 बजे दरभंगा से चलेगी। यह अगले दिन सुबह 5:20 बजे गोरखपुर से गुजरेगी। ट्रेन में 21 कोच लगाए जाएंगे।
झंझारपुर-अमृतसर त्योहार विशेष (05547) 16 नवंबर को शाम पांच बजे झंझारपुर से रवाना होगी। यह अगले दिन रात 2:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसमें 14 कोच होंगे। इसी तरह बरौनी-बांद्रा टर्मिनस त्योहार विशेष (05291) 18 नवंबर को सुबह आठ बजे बरौनी से रवाना होगी। यह शाम 5:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और तीसरे दिन सुबह 4:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन में 18 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


दो जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनें निरस्त
परिचालनिक कारणों से हावड़ा-गोरखपुर त्योहार विशेष (03037) का 14 नवंबर और गोरखपुर-हावड़ा त्योहार विशेष (03038) का 15 नवंबर का संचालन निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा साबरमती-मुजफ्फरपुर त्योहार विशेष (09473) 14 नवंबर और मुजफ्फरपुर-साबरमती त्योहार विशेष (09474) 16 नवंबर को नहीं चलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें