फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हादसे में मरे युवक का शव लेकर थाने पहुंचे परिजन, बोले- वाहन मालिक ने कराई हत्या

Thu, 04 May 2023 03:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

भलुवान निवासी प्रदीप पांडेय 28 अप्रैल की रात को बाइक से कौड़ीराम से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल प्रदीप को गगहा सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में भलुवान चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की ठोकर से घायल प्रदीप पांडेय (30) की मंगलवार को मौत हो गई। देर रात 12 बजे के करीब शव लेकर परिजन गगहा थाने पहुंच गए। उन्होंने ट्रैक्टर मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर मालिक भलुवान निवासी रामभरोसे गुप्ता पर हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भलुवान निवासी प्रदीप पांडेय 28 अप्रैल की रात को बाइक से कौड़ीराम से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल प्रदीप को गगहा सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यहां से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर मौत हो गई। भाई संदीप ने तहरीर में लिखा है कि रामभरोसे ने पहले भी भाई को धमकी दी थी और उस दिन रामभरोसे ने अपने चालक को ललकार के ट्रैक्टर चढ़वा दिया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय प्रदीप ने भी यह बात बताई थी।
विज्ञापन


एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी एवं अन्य साक्ष्यों की मदद से जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें