मृतक कर्मचारी के परिजन अथवा कर्मी के विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारी द्वारा URL :
52.172.201.183/P_Election/ElectionDutyExgratia पर जाकर
Apply for exgratia पर आवेदन किया जा सकता है। आवेदक को निर्वाचन ड्यूटी आर्डर की प्रति, कोविड-19 से संक्रमण का प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र एवं मृतक का फोटोग्राफ आवेदन के साथ अपलोड करना होगा।
आवेदन 15 जून की शाम 6 बजे तक लिया जाएगा। डीएम, संबंधित आवेदन व उसके साथ अपलोड दस्तावेज की जांच मौके पर किसी राजपत्रित अधिकारी को भेजकर कराएंगे। सत्यापन के बाद अपनी संस्तुति पोर्टल पर अपलोड करेंगे। सत्यापन आवेदन प्राप्ति के साथ ही प्रारंभ होगा। 22 जून की शाम 6 बजे तक सत्यापन अपलोड करना होगा।
समस्याओं के निस्तारण के लिए नोडल अफसर तैनात
आवेदक की किसी भी समस्या के निराकरण के लिए प्रदेश के सभी 18 मंडल में अधिकारी तैनात हैं। यह अधिकारी अपलोड किए जा रहे आवेदनपत्रों और अभिलेखों की जांच कर खामियां दूर कराएंगे। बस्ती मंडल के लिए यह जिम्मेदारी महिम 9455033221 और गोरखपुर मंडल के लिए ओपी मणि त्रिपाठी 9450669358 को मिली है।