गोरखपुर का रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा। अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार इसका निर्माण होगा। स्टेडियम के पवेलियन में न सिर्फ दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी बल्कि एक बहुउद्देशिय हाॅल भी बनेगा, जिसमें हाॅकी, हैंडबाल, बास्केटबाॅल, टेबल टेनिस व बैडमिंटन आदि इंडोर गेम हो सकेंगे।
स्टेडियम के जीर्णोंद्धार के लिए शासन से उप्र राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित करने के साथ ही संस्था के अधिकारियों ने सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। खेल विभाग ने भी स्टेडियम में होने वाले सभी निर्माण कार्यों का लेआउट कार्यदायी संस्था को सौंप दिया है, ताकि जल्द इसका निर्माण शुरू हो सके।
गोरखपुर का रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा। अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार इसका निर्माण होगा। स्टेडियम के पवेलियन में न सिर्फ दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी बल्कि एक बहुउद्देशिय हाॅल भी बनेगा, जिसमें हाॅकी, हैंडबाल, बास्केटबाॅल, टेबल टेनिस व बैडमिंटन आदि इंडोर गेम हो सकेंगे। स्टेडियम के जीर्णोंद्धार के लिए शासन से उप्र राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित करने के साथ ही संस्था के अधिकारियों ने सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। खेल विभाग ने भी स्टेडियम में होने वाले सभी निर्माण कार्यों का लेआउट कार्यदायी संस्था को सौंप दिया है, ताकि जल्द इसका निर्माण शुरू हो सके।