फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: कोविड की पहली लहर में घर बैठे 10348 युवाओं को मिली नौकरी, जानिए कैसे मिला नियुक्ति पत्र

Sat, 24 Apr 2021 11:31 AM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।

सार

क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय ने गोरखपुर मंडल भर में ऑनलाइन रोजगार मेलों का आयोजन किया। वीडियो, व्हाट्सएप या मोबाइल कॉल पर साक्षात्कार हुए। ऐसे में घर बैठे नियुक्ति पत्र मिला।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान गोरखपुर मंडल के 10348 युवाओं को घर बैठे रोजगार मिला है। खास बात ये रही कि ऑनलाइन आवेदन से लेकर दस्तावेजों के सत्यापन, साक्षात्कार और नियुक्ति पत्र का वितरण के दौरान किसी प्रकार की भीड़ भाड़ नहीं हुई।
विज्ञापन


कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए घर बैठे युवाओं को नौकरी प्रदान करने का काम क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय की ओर से किया गया है। सर्वाधिक रोजगार गोरखपुर जिले के 3809 युवाओं को मिला है। जबकि महाराजंगज जिले में सबसे कम 1859 युवाओं ने रोजगार की तरफ कदम बढ़ाया है।

क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय की ओर से बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में सेवायोजित करने के नजरिए से प्रत्येक वित्तीय वर्ष में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है। कोविड महामारी के चलते सत्र 2020-21 में लॉकडाउन की वजह से रोजगार मेलों के आयोजन पर भी रोक लग गई। 
विज्ञापन


पाबंदिया हटी, दफ्तर खुले तो लोगों के एकत्र होने पर शासन स्तर से लगी रोक का संज्ञान लेकर क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय ने खुद को अपग्रेड किया। ऑफलाइन मोड में होने वाले रोजगार मेलों की जगह ऑनलाइन मोड में रोजगार मेलों के आयोजन का निर्णय लिया। 
विज्ञापन

सेवा प्रदाता कंपनियों से ऑनलाइन वर्कशॉप का आयोजन कर उन्हें इस सार्थक मुहिम में जुड़ने को प्रेरित किया। कंपनियों ने भी इसमें धीरे धीरे रूचि लेना शुरू किया। इसके बाद क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय की वेबसाइट (sewayojan.up.nic.in) पर युवाओं को पूर्व में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों की तरह ऑनलाइन पंजीकरण कराया। 

फर्क बस इतना था कि चयन प्रक्रिया भी पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित हुई। वीडियो कॉल, व्हाट्सएप कॉल और टेलीफोनिक प्रक्रिया से युवाओं का साक्षात्कार लिया गया। जिन युवाओं का चयन हुआ, उन्हें ऑनलाइन ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

फैक्ट फिगर
जिला            नौकरी मिली   पंजीकृत युवा
गोरखपुर          3809             79585
देवरिया           2511              38837
कुशीनगर        2169              28746
महाराजगंज    1859               48832
कुल              10348             196000

सहायक निदेशक सेवायोजन अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार का मौका मुहैया कराया जाए। इस दिशा में विभाग की ओर से कार्य किया जा रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी ऑनलाइन रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। इसकी रूपरेखा विभाग की ओर से तैयार कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें