फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: भाजपा ने बागियों को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, कई बड़े नाम भी हैं शामिल

Fri, 25 Feb 2022 01:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जिलाध्यक्षों की शिकायत और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने निष्कासन की कार्रवाई की है। इसी तरह बलिया के जितेंद्र तिवारी, अवलेश सिंह और प्रवीण प्रकाश को भी पार्टी से निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बगावत करके चुनाव मैदान में उतरे चौरीचौरा से निर्दलीय प्रत्याशी अजय कुमार सिंह टप्पू को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। बांसगांव से चुनाव लड़ने वाले विजय पासवान को भी निष्कासित किया गया। दोनों ने भाजपा से टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने दूसरे प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार दिए। लिहाजा, बगावत करके चुनाव लड़ गए।

विज्ञापन

जिलाध्यक्षों की शिकायत और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने निष्कासन की कार्रवाई की है। इसी तरह बलिया के जितेंद्र तिवारी, अवलेश सिंह और प्रवीण प्रकाश को भी पार्टी से निष्कासित किया गया है।

कुशीनगर की तमकुहीराज सीट से प्रत्याशी मान सिंह चौहान, सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज सीट से चुनाव लड़ रहे शैलेंद्र उर्फ राजू श्रीवास्तव और महराजगंज की सिसवा सीट से बगावत करके चुनाव लड़ रहे अजय कुमार श्रीवास्तव को भी निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें