फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाई गई रविदास जयंती

विज्ञापन
संत रविदास जी की जयंती पर जटाशंकर गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अलावापुर ​स्थित संत
विज्ञापन
रविदास समाज के प्रमुखजनों को प्रशस्ति पत्र एवं पवित्र सिरोपा भेंटकर किया गया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। शहर के प्रमुख गुरुद्वारा जटाशंकर में रविवार को संत शिरोमणि रविदास महाराज का जयंती पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर कीर्तन सत्संग व अरदास के साथ रविदास समाज के प्रमुखजनों को प्रशस्ति पत्र एवं पवित्र सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू ने कहा कि सिख परंपरा में रविदास का महत्व गुरु तुल्य है। संत शिरोमणि रविदास आध्यात्म की उच्च अवस्था के महापुरुष के साथ बड़े समाज सुधारक एवं सामाजिक बराबरी के प्रबल पक्षधर थे। उनकी इसी विशेषता के चलते पंचम सतगुरु अर्जन देव ने उनकी चालीस रचनाओं को गुरु ग्रंथ साहिब में स्थान देकर उनका सदैव अनुसरण करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंध समिति ने रविदास मंदिर अलवापुर के समस्त पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उनका सम्मान करते हुए गुरु के जयंती पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में हजूरी रागी भाई मनप्रीत सिंह एवं भाई तेजिंदर सिंह अमृतसरी के जत्थे ने रविदास की रचनाओं का मधुर गायन तथा हेड ग्रंथी ज्ञानी राज सिंह ने अरदास कर संत रविदास को नमन किया। कार्यक्रम के समापन पर गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने सभी अतिथियों व संगत के प्रति आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मैनेजर रजिंदर सिंह, मंजीत सिंह, जगप्रीत सिंह सोनू, दौलतराम साधवानी, सूरज हिरवानी, बेअंत सिंह, अमित सिंह, सुरेश प्रसाद, बेनी प्रसाद, सोमई , संतराज भारती, सुरेंद्र भारती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

संत रविदास जी की जयंती पर जटाशंकर गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अलावापुर स्थित संत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें