संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान की ओर से असुरन स्थित एक लाॅन में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का ''''''''सम्मान समारोह हुआ। इस अवसर पर प्रांत संयोजक धीरज राय ने कहा कि उद्यम करने वाला कभी दरिद्र नहीं हो सकता। कहा कि भारत को नौकरों का नहीं मालिकों का देश बनाना है। कहा कि तीन हजार साल पहले रोम के इतिहासकार प्लिनी और स्ट्रेबो ने स्वीकार किया था कि रोम की स्वर्ण मुद्राएं भारत के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के कारण भारत जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि भारत केवल आध्यात्मिक या कृषि प्रधान देश नहीं, बल्कि विश्व व्यापार में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाला औद्योगिक केंद्र था। आज हमें उसी गौरव को वापस लाना है। इसके लिए स्वदेशी अपनाना होगा। इस अवसर पर अंशुमान मिश्रा, राजेश सिंह, निर्भय वर्मा, अमरेंद्र राय, राहुल राय, अभिषेक मिश्रा, दीपक सिंह, उपेंद्र शुक्ला, महेंद्र नाथ मिश्रा, मनोज राय, मणिनाथ गुप्ता, अनिमेष सिंह, आनंद पांडेय अमरेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।