फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Elections:सीएम योगी के साथ रवि किशन बने छत्तीसगढ़ चुनाव में स्टार प्रचारक,40 नेताओं में नाम शामिल

Sat, 21 Oct 2023 11:09 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रवि किशन ने स्टार प्रचारक बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है। कहा कि देश में ऐतिहासिक विकास का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी नेतृत्व ने सौंपा है। इसके लिए हृदय से आभारी हूं।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ और सांसद रवि किशन। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। गोरक्षनगरी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा सांसद रवि किशन को स्टार प्रचारक बनाया गया है।
विज्ञापन


भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नेताओं को शामिल किया है। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन को जगह दी गई है। छत्तीसगढ़ में भोजपुरी को सुनने वालों की तादाद ज्यादा है।

इसे भी पढ़ें: कल आएंगे मुख्यमंत्री, एमएमएमयूटी में रोजगार मेला का करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन


यही कारण है कि भाजपा ने भोजपुरी के स्टार अभिनेता और गायक सांसद मनोज तिवारी को भी स्टार प्रचारक बनाया है। रवि किशन अब गोरक्षनगरी से जाकर छत्तीसगढ़ में भाजपा का माहौल बनाएंगे।
विज्ञापन


रवि किशन ने स्टार प्रचारक बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है। कहा कि देश में ऐतिहासिक विकास का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी नेतृत्व ने सौंपा है। इसके लिए हृदय से आभारी हूं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें