फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गरबा री रात में डांडिया गीतों पर झूमे लोग

Sat, 21 Oct 2023 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मारवाड़ी युवा मंच की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मारवाड़ी युवा मंच की ओर से शुक्रवार की शाम एक लॉन में ‘गरबा री रात’ का आयोजन किया गया। इसमें मुंबई से आई डांडिया सिंगर जाह्नवी के गीतों पर लोग देर रात तक झूमते रहे। सेलिब्रिटी सिंगर अंकिता कपूर, जतिन अग्नि एवं उनकी टीम ने भी डांडिया की प्रस्तुति दी। लाइव बैंड ने माहौल को बांधे रखा।
इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अथिति सांसद रविकिशन शुक्ल, विशिष्ट अतिथि मेयर मंगलेश श्रीवास्तव, विकास केजरीवाल व अनुप सराफ ने किया। डांडिया इवेंट में आए जोड़ों के बीच सर्वश्रेष्ठ कपल प्रतियोगिता, ड्रेस प्रतियोगिता, सर्वश्रेष्ठ परिवार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लोगों ने इसका न सिर्फ लुत्फ उठाया बल्कि सराहना भी की।
विज्ञापन

डांडिया के इस आयोजन में कार्यक्रम समन्वयक युवा नवीन पालीवाल, उपाध्यक्ष युवा अंकित पोद्दार, शाखा अध्यक्ष युवा अभिषेक पोद्दार, संयोजक अभिषेक खाटूवाला, पीयूष जैन, अंकित लाठ आदि का योगदान रहा।


-


डांडिया उत्सव में गरबा से माता को रिझाया
गोरखपुर। नवरात्रि के छठवें दिन सूर्यकुंड धाम के प्राचीन शिव मंदिर में गरबा और डांडिया की धूम रही। सूर्यकुंड धाम विकास समिति की ओर से नारी शक्ति द्वारा आयोजित डांडिया उत्सव में महिलाओं और युवतियों ने गरबा और डांडिया नृत्य कर देवी मां को रिझाते हुए शक्ति की भक्ति की। इसके पश्चात महाकाल के जयघोष के बीच महाकाल की भव्य भस्म आरती की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी व नारी शक्ति की अध्यक्ष अर्चना शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय पर्यावरण सेना के मंडल अध्यक्ष मदन राजभर व आभार ज्ञापन रीमा यादव ने किया।
इस अवसर पर सपना लखमानी, नीतू श्रीवास्तव, कनक लता मिश्रा, प्रिंस शर्मा, विवेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें