फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लापता युवक के परिजनों से मांगी फिरौती, मां ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 28 Jul 2022 11:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

अनहोनी ना हो इसके लिए महिला 10 हजार रुपये लेकर आरोपी के घर पहुंची। जिसके बाद उसे वहां से यह कहकर भगा दिया गया कि युवक भाग गया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में दो दिन से लापता बांसगांव के बढ़पुरवा निवासी सिकंदर की मां को फोन कर फिरौती मांगी गई है। मां ने हत्या की आशंका जताते हुए गीडा थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि गीडा के खानीपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर सिकंदर का अपहरण किया है। हालांकि, मां यह नहीं बता पा रही हैं कि फोन करने वाले ने कितने रुपये की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोनमती देवी पत्नी विसर्जन चौहान का 20 वर्षीय बेटा सिकंदर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मजदूरी करता है। सोमवार सुबह आठ बजे के करीब ड्राइवर के साथ नौसढ़-बेलीपार मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर गया था।

आरोप है कि खानीमपुर निवासी एक व्यक्ति और उसके दो बेटों ने सिकंदर की पिटाई की। इसके बाद वे लोग सिकंदर को अपने घर ले गए। आरोप है कि रुपये नहीं मिलने पर युवक को जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


बेटे के साथ कोई अनहोनी ना हो इसके लिए महिला 10 हजार रुपये लेकर आरोपी के घर पहुंची। जिसके बाद उसे वहां से यह कहकर भगा दिया गया कि युवक भाग गया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


थक हारकर सोनमती ने गीडा थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर गीडा राहुल सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें