इस दौरान प्रांत अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, प्रांत संगठन मंत्री, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, दुर्गेश त्रिपाठी, डॉ. डीके सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, पुष्पदंत जैन, ई. पीके मल्ल, सरदार जसपाल सिंह, डॉ. सत्या पांडेय, अतुल सराफ, हरेकृष्ण सिंह आदि मौजूद रहे।
गोरखपुर प्रवास के दौरान चंपत राय प्रतिष्ठित व्यवसायी बालकृष्ण सराफ के आवास पर पहुंचे और उनका चरण छूकर भगवान श्रीराम के मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। 95 वर्षीय बालकृष्ण प्रतिकृति पाकर भाव-विभोर हो गए। चंपत राय ने उन्हें मंदिर निर्माण देखने के लिए अयोध्या आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। इस दौरान सेवा भारती के प्रांत अध्यक्ष अतुल सराफ, परमेश्वर, श्याम बिहारी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
चंपत राय को गीता प्रेस ने पुस्तकें भेंट की गईं
गीता प्रेस का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय से मिलने सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचा। गीता प्रेस के ट्रस्टी माधव जालान और उत्पाद प्रबंधक लालमणि तिवारी ने मुलाकात के दौरान उन्हें गीता प्रेस की दैनंदिनी और पुस्तकें भेंट कीं। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे श्रीराम जन्मभूमि परिसर में गीता प्रेस को स्थान देने की अपील की।