फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी खबर: रेलवे ने बढ़ाए छह स्पेशल ट्रेनों के फेरे, आज नहीं चलेगी जम्मूतवी-गोरखपुर स्पेशल

Fri, 25 Jun 2021 12:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन ने छह जोड़ी ट्रेनों की संचालन अवधि का विस्तार किया है। इन ट्रेनों की रेक संरचना, समय एवं मार्ग पूर्ववत रहेगा। सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे।
विज्ञापन

 
02165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल एक जुलाई से 28 अक्तूबर तक 36 फेरों के लिए चलेगी।    
02166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल दो जुलाई से 29 अक्तूबर तक 36 फेरों के लिए चलेगी।
01079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल आठ जुलाई से 28 अक्तूबर तक 17 फेरों के लिए चलेगी।
01080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 10 जुलाई से 30 अक्तूबर तक 17 फेरों के लिए चलेगी।
01115 पुणे-गोरखपुर स्पेशल आठ जुलाई से 28 अक्तूबर तक 17 फेरों के लिए चलेगी।
01116 गोरखपुर-पुणे स्पेशल 10 जुलाई से 30 अक्तूबर तक 17 फेरों के लिए चलेगी।
 
आज नहीं चलेगी जम्मूतवी-गोरखपुर स्पेशल  
उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के सरहिंद स्टेशन पर नान इंटरलॉक कार्य के लिए ब्लाक लिया गया है। इसके चलते रेल प्रशासन ने जम्मूतवी से 26 जून को चलने वाली 02588 जम्मूतवी-गोरखपुर स्पेशल का संचालन निरस्त कर दिया है। इसके अलावा गोरखपुर से 28 जून को चलने वाली 02587 गोरखपुर-जम्मूतवी स्पेशल परिवर्तित मार्ग के चण्डीगढ़-सानेहवाल रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें