फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: शौच के लिए बाहर नहीं जाएंगे गेटमैन, केबिन में ही बनेगा अटैच टॉयलेट

Mon, 22 Nov 2021 12:59 PM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।

सार

एनईआर के 995 लेवल क्रॉसिंग पर बने गेट लॉज में अटैच टायलेट बनाए जाएंगे। क्योंकि गेटमैन के शौच करने जाने पर गेट बंद होने से ड्राइवर को सिग्नल नहीं मिलता है। ऐसे में कॉशन पर ट्रेन चलानी पड़ती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब शौच के लिए गेटमैन को दूर नहीं जाना पड़ेगा। लेवल क्रॉसिंग पर बने उनके केबिन (गेट लॉज) में ही अटैच टॉयलेट बनेगा। इस व्यवस्था से ट्रेनों का संचलन प्रभावित नहीं होने पाएगा। यही नहीं, केबिन के पास ही इंडिया मार्का हैंडपंप भी लगेंगे, ताकि शुद्ध जल भी मिल सके। पूर्वोत्तर रेलवे में 995 लेवल क्रॉसिंग पर टॉयलेट बनाने का लक्ष्य रखा गया है, इसमें कई जगहों पर काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

   
दरअसल, कई बार ऐसा देखने को मिला है कि गेटमैन शौच करने गए और उसी समय कोई ट्रेन आने वाली है। क्रॉसिंग को बंद करने के लिए गेटमैन के पास स्टेशन मास्टर का फोन आता है पर केबिन में नहीं होने के चलते रिसीव नहीं कर पाता। ऐसी स्थिति में क्रॉसिंग के नजदीक आने पर फाटक बंद नहीं होने के कारण सिग्नल नहीं मिल पाता और ड्राइवर ट्रेन को रोक देते हैं। बाद में कॉशन पर ट्रेन को गुजारना पड़ता है। इसमें समय भी काफी जाया होता है। गेटमैन के केबिन में अटैच टॉयलेट बनने से यह समस्या खत्म हो जाएगी।
 
सजाने-संवारने का काम भी होगा
दूसरे चरण में अब रेलवे लेवल क्रॉसिंग गेटों को सजाने-संवारने का काम शुरू होगा। इसके तहत रेलवे गेटों की रंगाई-पुताई के साथ ही चूना और लाल मिट्टी से दोनों तरफ गिट्टी के ढेर सजाने का काम होगा। गेट के दोनों तरफ के रेलवे ट्रैक को करीब 20 फुट लंबाई में चूने और गेरू से पोता जाएगा, ताकि वहां की सुंदरता बढ़े। इसके अलावा गेटों के पास खाली जगह पर फेंसिंग कर पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

 
मंडलवार लेवल क्रॉसिंग, जहां होगा टॉयलेट व हैंडपंप
मंडल         टॉयलेट    हैंडपंप
लखनऊ       282       00    
वाराणसी      475      100  
इज्जतनगर    238      130
 
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों के सुचारू रूप से परिचालन के लिए सभी लेवल क्रॉसिंग गेटों पर तैनात गेटमैन के लिए अटैच टॉयलेट बनाने का कार्य प्रगति पर है। रेलवे का लक्ष्य है कि शीघ्र ही सभी गेटों पर यह सुविधा प्रदान हो जाए। इससे ट्रेनों का समय पालन और बेहतर हो सकेगा। यात्रियों को भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें