दशहरा, दीपावली और छठ में चंडीगढ़ और दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर-चंडीगढ़ पूजा स्पेशल ट्रेन को चलाने मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन 14 से 18 अक्टूबर तक छह फेरों में चलेगी। इसके अलावा दिल्ली के लिए गोरखपुर से होकर जाने वाली चार जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाने की अनुमति मिल गई है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा।
ये विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी
- 01656 चंडीगढ़- गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को।
- 01655 गोरखपुर-चंडीगढ़ साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को।
- 01676 आनंद विहार टर्मिनस- मुजफ्फरपुर 11 अक्तूबर से प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को।
- 01675 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस 12 अक्तूबर से मंगलवार एवं गुरुवार को।
- 01670 नई दिल्ली-दरभंगा 11 अक्तूबर से प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को।
- 01669 दरभंगा-नई दिल्ली 12 अक्तूबर से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को।
- 01660 नई दिल्ली-बरौनी 12 अक्तूबर से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को।
- 01659 बरौनी-नई दिल्ली 13 अक्तूबर से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को।
- 01662 आनंद विहार -सहरसा 11 अक्तूबर से सोमवार एवं गुरुवार को।
- 01661 सहरसा-आनंद विहार 12 अक्तूबर से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को।